Type Here to Get Search Results !

NIOS ब्रिज कोर्स 2026: ब्रिज कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से खुला, 19 जुलाई तक करें आवेदन

Sir Ji Ki Pathshala

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज) इन प्राइमरी टीचर एजुकेशन के लिए पात्र अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। संस्थान द्वारा जारी नोटिफिकेशन संख्या 15/2026 (दिनांक 02 जुलाई 2026) के अनुसार ब्रिज कोर्स का रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक बार फिर से खोला गया है। यह निर्णय उन शिक्षकों की मांग को देखते हुए लिया गया है जो पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।

अब पात्र अभ्यर्थी 03 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले यह पोर्टल 15 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के तहत 30 अप्रैल 2026 तक खुला था।

यह अवसर केवल पात्र कार्यरत (In-Service) प्राथमिक शिक्षकों के लिए है जिन्होंने अभी तक ब्रिज कोर्स के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। NIOS ने सभी पात्र शिक्षकों से समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुलने की तिथि: 03 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2026
  • केवल पात्र कार्यरत प्राथमिक शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन या रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जो शिक्षक अब तक ब्रिज कोर्स में पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

NIOS ब्रिज कोर्स 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल 19 जुलाई तक पुनः खुला