गोरखपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), गोरखपुर ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि एक सप्ताह के भीतर वरिष्ठता सूची (Seniority List) में आवश्यक संशोधन कराकर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में सभी ब्लॉक कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर वरिष्ठता सूची चस्पा करने और प्राप्त आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं की वरिष्ठता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति या जानकारी में अंतर है, वे अपने समुचित साक्ष्यों एवं प्रमाण-पत्रों के साथ लिखित आपत्ति संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में निर्धारित समय के भीतर प्रस्तुत करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद संशोधन कराना कठिन हो सकता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे वरिष्ठता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते उसका निराकरण अवश्य करा लें।
वरिष्ठता सूची में आपत्ति दर्ज करते समय निम्नलिखित सभी विवरण अवश्य दें:
- S.No. (क्रम संख्या)
- Block (विकास खंड)
- Seniority Number (वरिष्ठता संख्या)
- School Name (विद्यालय का नाम)
- Employee Name (कर्मचारी/शिक्षक का नाम)
- Date of Birth (जन्मतिथि)
- First Appointment Date (प्रथम नियुक्ति तिथि)
- भर्ती का प्रकार (जैसे– सीधी भर्ती, मृतक आश्रित, तदर्थ आदि)
- Calculative Date (वरिष्ठता निर्धारण हेतु गणना की तिथि)
- अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षकों के लिए सचिव महोदय के आदेश का पत्रांक एवं दिनांक, साथ ही गोरखपुर BSA कार्यालय में नियुक्ति/ज्वाइनिंग (Appointment Date Gorakhpur Joining BSA Office) की तिथि।
आपत्ति के साथ आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न करें
शिक्षकों को अपनी आपत्ति के साथ सभी संबंधित साक्ष्य एवं प्रमाण-पत्र अवश्य संलग्न करने होंगे, ताकि वरिष्ठता सूची का सही एवं समयबद्ध संशोधन किया जा सके।
यह सूचना सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आपकी वरिष्ठता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति या जानकारी का अभाव है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपनी लिखित आपत्ति आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रस्तुत कर उसका निराकरण अवश्य करा लें।


