उन्नाव, 23 जुलाई 2026। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उन्नाव के वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को डीए (महंगाई भत्ता) एरियर (58–60 प्रतिशत) के भुगतान के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस पत्र के माध्यम से शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि डीए एरियर के भुगतान की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।
उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक 21 मई 2026 के अनुसार कर्मचारियों को जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ते की दर का भुगतान मई 2026 के वेतन के साथ नकद किया जाना है। वहीं 01 जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक की देय अवशेष धनराशि का भुगतान डीए एरियर के रूप में किया जाएगा।


