Type Here to Get Search Results !

21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराने के संबंध में

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आगामी 21 जून 2026 को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' (International Yoga Day) बेहद खास और वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव द्वारा सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

​जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, हालांकि विद्यालयों में इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सभी स्कूलों को खोला जाएगा। इस दिन विद्यालय स्तर पर विशेष कार्यक्रमों और सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

​सभी शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी अनिवार्य

​शासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि 21 जून को आयोजित होने वाले इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

UP Basic Shiksha Parishad Yoga Day Order 2026