हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू के बीच टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उठाई जनगणना-2027 के मकान सूचिकरण कार्य को टालने की मांग

भीषण गर्मी का कहर: Teachers Federation of India ने की जनगणना 2027 कार्य स्थगित करने की मांग

नई दिल्ली / लखनऊ : 

देशभर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू (Heat Wave) के बीच सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इसी क्रम में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) ने भारत सरकार से जनगणना-2027 के तहत चल रहे मकान सूचिकरण (House Listing) कार्य को फिलहाल स्थगित करने की पुरजोर मांग की है। फेडरेशन ने इस संबंध में महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त, गृह मंत्रालय, भारत सरकार को एक आधिकारिक पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है।

​मई-जून की भीषण गर्मी में फील्ड वर्क बना बड़ी चुनौती

​टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और महासचिव राम मूर्ति ठाकुर द्वारा जारी इस पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगातार हीट वेव से जुड़ी एडवायजरी जारी की जा रही हैं। ऐसी प्रतिकूल और भीषण मौसमी परिस्थितियों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अपने आवंटित 'हाउस लिस्टिंग ब्लॉक' (HLB) क्षेत्र में जाकर फील्ड वर्क करना उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है।

​तत्काल कार्य स्थगित कर आगे की तिथियां तय करने की मांग

​संगठन के पदाधिकारियों ने पत्र के माध्यम से गृह मंत्रालय से विनम्र अनुरोध किया है कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए इस मकान सूचिकरण कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया जाए। मई और जून 2026 में निर्धारित इस कार्य की अवधियों को आगे बढ़ाते हुए इसे 30 जून 2026 के पश्चात की तिथियों में पुनर्निर्धारित (Reschedule) करने की आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

TFI ने की जनगणना 2027 कार्य स्थगित करने की मांग