Type Here to Get Search Results !

बीएसए ने कम नामांकन वाले 200 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का मई का वेतन रोका

Sir Ji Ki Pathshala

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पिछले वर्ष की तुलना में छात्र नामांकन में भारी गिरावट आने के कारण जिले के 200 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों (Headmasters) और प्रभारी प्रधानाध्यापकों का मई 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

​यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा 18 मई 2026 को जारी किया गया है।

​BSA द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, 18 मई 2026 को जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में नामांकन की समीक्षा की गई थी। इस समीक्षा में पाया गया कि कई विकास खंडों के स्कूलों में पिछले साल के मुकाबले इस साल नामांकन बेहद कम रहा है।

​प्रशासन का कहना है कि नामांकन बढ़ाने के लिए अप्रैल और मई महीने में लगातार कई बार लिखित आदेश और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित स्टाफ द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाई गई। आदेश पत्र में इसे विभागीय निर्देशों की अवहेलना, लापरवाही और स्वेच्छाचारिता (मनमानी) माना गया है।

​विभाग ने पूरे जिले के स्कूलों का डेटा खंगाला और पिछले वर्ष की तुलना में जहां सबसे ज्यादा नामांकन घटा है, उनकी एक सूची तैयार की।

  • ​इस सूची में अवरोही क्रम (Descending Order) यानी सबसे ज्यादा गिरावट वाले शीर्ष 200 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है।
  • ​इन सभी 200 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों का मई महीने का वेतन तब तक के लिए रोक दिया गया है, जब तक कि उनके स्कूल का नामांकन पिछले वर्ष के स्तर के समान नहीं हो जाता।
स्कूलों में कम नामांकन वेतन रोका