केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के सितंबर 2026 संस्करण के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा का 22वां संस्करण होगा, जो देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
महत्वपूर्ण तिथियां एक नज़र में
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 11 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 10 जून 2026
- ऑनलाइन सुधार (Correction Window): 15 जून से 18 जून 2026 तक
- प्रवेश पत्र डाउनलोड: परीक्षा से दो दिन पूर्व
- परीक्षा की तिथि: 06 सितंबर 2026 (रविवार)
- परिणाम की घोषणा: अक्टूबर 2026 के अंत तक (संभावित)
परीक्षा शहर आवंटन के नियम
इस बार सीबीएसई ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा केंद्र का आवंटन सीबीएसई द्वारा रैंडम (यादृच्छिक) आधार पर किया जाएगा। आवंटित शहर में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।आवेदन प्रक्रिया और सावधानी
इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in याhttps://www.cbse.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध 'विस्तृत सूचना बुलेटिन' को ध्यान से पढ़ें। इसमें पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड और परीक्षा शुल्क से संबंधित सभी विवरण दिए गए हैं। याद रखें, 18 जून 2026 के बाद आवेदन पत्र में किसी भी तरह के सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।


Social Plugin