Type Here to Get Search Results !

यूपी के 164 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) समेत कुल 490 शिक्षा अधिकारी समूह 'ख' में पदोन्नत, BEO बनेंगे BSA और प्रधानाचार्य

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 490 शिक्षा अधिकारी समूह ‘ख’ में पदोन्नत, बनेंगे BSA व प्रधानाचार्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने विभाग में कार्यरत 164 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) समेत कुल 490 शिक्षा अधिकारियों को समूह ‘ख’ (उच्चतर) के पदों पर बंपर पदोन्नति (Promotion) का तोहफा दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर तैनाती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। पदोन्नति का कोटा बढ़ने से अब इन अधिकारियों को भविष्य में करियर ग्रोथ के अधिक अवसर मिल सकेंगे।

UP Education Department Promotion Official Order "promotion.pdf

​तीन अलग-अलग शाखाओं में मिली पदोन्नति

​बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से आधिकारिक पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) प्रयागराज में बीते 16 और 17 अप्रैल 2026 को आयोजित विभागीय चयन समिति (DPC) की बैठक में मिली संस्तुति के आधार पर राज्यपाल ने इस पदोन्नति को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

​कुल 490 अधिकारियों के प्रमोशन का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:

  • निरीक्षण शाखा (खंड शिक्षा अधिकारी - BEO): 164 अधिकारी

  • महिला शाखा (हाईस्कूल प्रधानाध्यापक): 159 अधिकारी

  • पुरुष शाखा (हाईस्कूल प्रधानाध्यापक): 167 अधिकारी

वेतनमान में बड़ा उछाल: पदोन्नत किए गए इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'ख' उच्चतर के तहत ₹56,100 – ₹1,77,500 (लेवल-10) का शानदार वेतनमान मिलेगा।

​नए कोटा संशोधन के तहत मिली तरक्की

​शिक्षा विभाग में यह पदोन्नति नए नियमावली संशोधन के तहत की गई है। नए नियमों के अनुसार इस बार:

  • खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के लिए 34 फीसदी कोटा तय किया गया था।

  • प्रधानाध्यापक (महिला शाखा) के लिए 33 फीसदी कोटा रखा गया था।

  • प्रधानाध्यापक (पुरुष शाखा) के लिए भी 33 फीसदी कोटे के तहत ही यह प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है।

​इस नई व्यवस्था के बाद अब खंड शिक्षा अधिकारी भी बीएसए (BSA), वरिष्ठ प्रवक्ता और उप शिक्षा निदेशक जैसे समूह ‘क’ के समकक्ष उच्च पदों पर कार्यभार ग्रहण करने की योग्यता पा चुके हैं।

​स्थानांतरण सत्र के बाद मिलेगी नई तैनाती

​अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वर्तमान या आवंटित स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी जानकारी शासन/निदेशालय को जल्द उपलब्ध कराएं। इन अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश पृथक (अलग) से जारी किए जाएंगे।

​इसके साथ ही शिक्षा निदेशक (माध्‍मयिक) को निर्देशित किया गया है कि पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की नई तैनाती के संबंध में अगली कार्रवाई स्थानांतरण सत्र-2026 के संपन्न होने के उपरांत की जाए।

इसे भी पढ़ें:

​सुरेंद्र तिवारी बनेंगे बेसिक शिक्षा परिषद के नए सचिव

​इसी प्रशासनिक फेरबदल के बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग से एक और बड़ी नियुक्ति की खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) से अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) के पद पर भेजे गए सुरेंद्र तिवारी को अब बेसिक शिक्षा परिषद का नया सचिव बनाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।