Type Here to Get Search Results !

UP Electricity Cut News: यूपी के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती का नया शेड्यूल जारी, जानें आपके जिले में कब कटेगी बिजली

Sir Ji Ki Pathshala

UP Electricity Cut News: यूपी के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती का नया अप्रैल 2026 शेड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (UPSLDC), लखनऊ ने प्रदेश के ग्रामीण स्तरीय क्षेत्रों के लिए अप्रैल 2026 का नया बिजली कटौती रोस्टर (Schedule) जारी कर दिया है।

UP Electricity Cut Schedule April 2026

यह नया आदेश 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। शासन की मंशा के अनुरूप, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन कुल 06 घंटे की विद्युत कटौती की घोषणा की गई है।

यूपी ग्रामीण क्षेत्र बिजली कटौती समय सारणी (अप्रैल 2026)

डिस्काम / क्षेत्र प्रमुख जिले सुबह कटौती दोपहर कटौती
वाराणसी (S-1A) प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, देवरिया 05:45 - 08:45 10:45 - 01:45
वाराणसी (S-2A) भदोही, गाजीपुर, मऊ, सोनभद्र 08:30 - 11:30 01:30 - 04:30
वाराणसी (S-3B) आजमगढ़, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ 08:00 - 11:00 01:30 - 04:30
लखनऊ (L-4A) लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, बरेली 05:30 - 08:30 10:30 - 01:30
पनकी (P-1A) आगरा, औरैया, कानपुर 08:30 - 11:30 01:30 - 04:30
बुंदेलखंड (BK-1) हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट 08:30 - 10:30 01:45 - 03:45
मोदीपुरम (MP-1A) अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर 05:30 - 08:30 11:30 - 02:30

नोट: यह समय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। तहसील या जिला मुख्यालयों पर कटौती का समय अलग हो सकता है। पूर्ण विवरण के लिए विभागीय वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय बिजली घर से संपर्क करें।

आदेश का मुख्य विवरण

यह आदेश अधीक्षण अभियन्ता (प्रणाली नियन्त्रण), यूपीएसएलडीसी लखनऊ द्वारा पत्र संख्या एस-27/सभी कन्ट्रोल के तहत जारी किया गया है। इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखना है।


प्रस्तुति: Sir Ji Ki Pathshala

UP Electricity Cut Schedule April 2026 Official Letter