भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 'नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' (New India Literacy Programme) के अंतर्गत उल्लास (ULLAS) पहल की शुरुआत की गई है। इसका पूरा नाम 'Understanding Lifelong Learning for All in Society' है। यह ऐप डिजिटल इंडिया और साक्षर भारत अभियान को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस कार्यक्रम का प्राथमिक लक्ष्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के उन नागरिकों को साक्षर बनाना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। यह केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है।
उल्लास प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के लोगों के लिए बनाया गया है:
- शिक्षार्थी (Learners): वे नागरिक जो पढ़ना-लिखना और जीवन कौशल सीखना चाहते हैं।
- स्वयंसेवक (Volunteers): देश के युवा, छात्र और जागरूक नागरिक जो 'कर्तव्य बोध' के साथ दूसरों को पढ़ाना चाहते हैं।
- सर्वेक्षक (Surveyors): सरकारी कर्मचारी और शिक्षक जो निरक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उनका डेटा पोर्टल पर दर्ज करते हैं।
ऐप इंस्टालेशन और भाषा का चयन
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से ULLAS App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलते ही अपनी सुविधानुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनें।
- नीचे दिए गए 'जारी रखें' (Continue) बटन पर क्लिक करें।
स्वयं पंजीकरण (Self Registration) की विस्तृत प्रक्रिया
यदि आप पहली बार ऐप का उपयोग कर रहे हैं और सर्वेक्षक या शिक्षक के रूप में जुड़ना चाहते हैं:
- विकल्प: मुख्य स्क्रीन पर 'स्वयं पंजीकरण' (Self Registration) पर क्लिक करें।
- चयन: 'वीटी (VT) और शिक्षार्थी का पंजीकरण' चुनें।
- स्कूल लिंकिंग: 'हाँ, स्कूल चुनें' पर क्लिक करें। यहाँ आप अपने स्कूल का UDISE कोड डालकर 'खोजें' पर क्लिक करें। स्कूल का नाम आने पर उसे सेलेक्ट करें।
- प्रोफाइल: अब चुनें कि आप 'स्वैच्छिक शिक्षक' (Voluntary Teacher) हैं या 'शिक्षार्थी'।
-
फॉर्म भरना: निम्नलिखित विवरण सावधानीपूर्वक भरें:
- पूरा नाम, पिता/पति का नाम और माता का नाम।
- मोबाइल नंबर और सटीक आयु।
- लिंग (Gender) और दिव्यांगता की स्थिति (Yes/No)।
- पहचान का प्रकार (जैसे आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि) और उसका नंबर।
- सबमिट: अंत में 'प्रस्तुत करें' (Submit) पर क्लिक करें। सफल पंजीकरण का मैसेज स्क्रीन पर आ जाएगा।
सर्वेयर लॉगिन (Surveyor Login) और सुरक्षा
- लॉगिन: अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी (OTP) प्राप्त करें। ओटीपी डालकर 'प्रस्तुत करें' पर क्लिक करें।
- तकनीकी समस्या (Validation Failed): यदि लॉगिन में 'Validation Failed' एरर आए, तो याद रखें कि यह ऐप सुरक्षा के लिए एक समय में एक ही डिवाइस को सपोर्ट करता है। लॉगिन उसी फोन से करें जिससे रजिस्ट्रेशन किया था, अन्यथा हेल्पलाइन/विद्या समीक्षा केंद्र से संपर्क करें।
डैशबोर्ड और डेटा की निगरानी
लॉगिन के बाद आपको मुख्य स्क्रीन पर चार महत्वपूर्ण काउंटर (संख्या) दिखाई देंगे:
- Non-Literate: कुल सर्वेक्षित निरक्षर व्यक्ति।
- Volunteer Identified: कुल पहचाने गए स्वयंसेवक शिक्षक।
- Identified: कुल पहचान संख्या।
- Tagged: सफलतापूर्वक शिक्षकों से जोड़े गए शिक्षार्थी।
नया सर्वे और डेटा संशोधन (Manage Records)
- नया सर्वे: स्क्रीन के नीचे दिए गए 'सर्वे' बटन पर क्लिक करके आप नए व्यक्ति का विवरण जोड़ सकते हैं।
- रिकॉर्ड सुधार (Edit): यदि सर्वे में कोई गलती हो गई है, तो 'Recent Survey' लिस्ट में जाएं। वहाँ उस व्यक्ति के नाम के सामने पेंसिल (Edit) का आइकन होगा। उस पर क्लिक करके आप 'Family Head Details' या व्यक्तिगत जानकारी बदल सकते हैं।
- डिलीट: यदि कोई फर्जी या गलत एंट्री हो गई है, तो उसे 'डिलीट' बटन से हटाया भी जा सकता है।
टैगिंग प्रक्रिया (Tagging Process) - सबसे अनिवार्य चरण
केवल सर्वे करना काफी नहीं है, शिक्षार्थी को शिक्षक के साथ डिजिटल रूप से जोड़ना (Tagging) जरूरी है:
- टैक्स (Tags) बटन: साइड मेन्यू में 'टैक्स' पर क्लिक करें।
-
दो तरीके:
- Within Family: यदि परिवार का ही कोई पढ़ा-लिखा सदस्य शिक्षक बनना चाहता है।
- Within Neighborhood: यदि पड़ोस का कोई वॉलंटियर शिक्षक के रूप में उपलब्ध है।
- प्रक्रिया: सूची से शिक्षार्थी का नाम चुनें और फिर उपलब्ध शिक्षक का नाम चुनकर 'टैग' (Tag) पर क्लिक कर दें।
- मॉडिफाई और अनटैग: यदि गलत टैगिंग हो जाए, तो 'Modify' से उसे बदलें या 'Un-tag' करके उसे पूरी तरह हटा दें।
अंतिम चरण और सबमिशन
- जब आप सर्वे और टैगिंग पूरी कर लें, तो 'सबमिट सर्वे' (Submit Survey) पर क्लिक करना न भूलें ताकि डेटा पोर्टल पर अपडेट हो जाए।

