लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले विद्यालयों में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा संपन्न कराने हेतु 28,48,50,000 रुपये (अठाईस करोड़ अड़तालीस लाख पचास हजार मात्र) की धनराशि का जनपदवार आवंटन कर दिया गया है।
यह धनराशि मुख्य रूप से परिषदीय विद्यालयों और सहायता प्राप्त अशासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए आवंटित की गई है। इस वित्तीय वर्ष के लिए कुल बजट 3798.00 लाख रुपये निर्धारित था, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 949.5 लाख रुपये पहले ही निर्गत किए जा चुके थे। अब शेष 2848.5 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।




Social Plugin