हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

SSC CGL 2025: सीजीएल भर्ती में बढ़े पद, अब 15,130 पदों पर होगी नियुक्तियां

SSC CGL 2025 भर्ती में पदों की संख्या बढ़कर 15,130 हुई। कर्मचारी चयन आयोग ने पदों का श्रेणीवार और विभागवार विवरण जारी किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से प्राप्त नए अधियाचन के बाद रिक्तियों की कुल संख्या अब बढ़कर 15,130 हो गई है।

SSC CGL Recruitment 2025 Latest News Hindi

​9 जून 2025 को जारी मूल अधिसूचना में 14,582 पदों की घोषणा की गई थी, जिसमें अब 548 नए पद और जोड़ दिए गए हैं।

​रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण

​आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 15,130 पदों का श्रेणीवार ब्यौरा इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (General): 6,464 पद
  • ओबीसी (OBC): 3,834 पद
  • एससी (SC): 2,223 पद
  • एसटी (ST): 1,134 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 1,475 पद

​किन विभागों में हैं सबसे ज्यादा पद?

​भर्ती में सबसे अधिक पद वित्त मंत्रालय के अंतर्गत हैं। प्रमुख पदों का विवरण निम्नलिखित है:

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT): यहाँ सर्वाधिक 6,626 पद अधीक्षक (Superintendent) के हैं। इसके अलावा इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 412 और टैक्स असिस्टेंट के 1,294 पद शामिल हैं।
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC): इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के 1,306 पद, इंस्पेक्टर (एक्जामिनर) के 137, इंस्पेक्टर के 353, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 183 और टैक्स असिस्टेंट के 771 पद भरे जाएंगे।
  • अन्य नियुक्तियां: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, संवैधानिक निकायों और न्यायाधिकरणों में ग्रुप 'बी' और 'सी' के पदों पर भर्ती की जाएगी।

​एसएससी जेई पेपर-1 का रिजल्ट जारी

​रिक्तियों की संख्या अपडेट करने के साथ ही आयोग ने जेई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के पेपर-वन का परिणाम भी घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण: परीक्षार्थी आगामी अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।