Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

SIR कार्य में लगे सभी शिक्षक और कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

Sir Ji Ki Pathshala

गाजियाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) गाजियाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में संचालित विशेष पुनरीक्षण (SIR) का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन कई बीएलओ, सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी अभी भी चुनावी कार्य का हवाला देकर विद्यालयों और कार्यालयों से अनुपस्थित चल रहे हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारियों द्वारा विद्यालय समय में चुनाव से संबंधित कार्यों के नाम पर अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है, जिससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

16 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में 16 मार्च 2026 से वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। ऐसे में शिक्षकों की अनुपस्थिति से परीक्षा व्यवस्था और शिक्षण कार्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इस स्थिति को विभाग ने अस्वीकार्य बताया है।

विद्यालय समय में रहना होगा अनिवार्य

जारी निर्देश के अनुसार SIR कार्य में लगे सभी शिक्षक और कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यदि किसी कर्मचारी को चुनाव संबंधी अवशेष कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र में जाना आवश्यक हो, तो वह विद्यालय समय समाप्त होने के बाद SIR से संबंधित कार्य करेंगे।

SIR कार्य में लगे शिक्षकों के लिए नया निर्देश

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT