Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

SI भर्ती परीक्षा 2025: आधार नंबर मिसमैच वाले अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उपनिरीक्षक (SI) व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में आधार नंबर में गड़बड़ी या मिसमैच पाया गया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से ढाई घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

बोर्ड के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर पहले दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को अपना अपडेटेड या डाउनलोड किया हुआ आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।

दो घंटे पहले पहुंचना होगा अन्य अभ्यर्थियों को

जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में कोई त्रुटि नहीं है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा और किसी भी अभ्यर्थी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल पेन, मोबाइल फोन, कैमरा, घड़ी, स्मार्ट वॉच, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि शामिल हैं।

इसके अलावा पर्स, हैंडबैग, टोपी, काला चश्मा, बंद पैक किया हुआ खाद्य पदार्थ, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा जैसी चीजें भी परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। साथ ही काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन भी साथ लाना होगा।

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने या फर्जी पहचान का प्रयास करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन के लिए तकनीकी व्यवस्था भी की गई है।

SI भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर बोर्ड के नए निर्देश, आधार नंबर मिसमैच वाले अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT