बिजनौर। जनपद के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने आगामी होली के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को जनहित में निरस्त करने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (संख्या: 29/रा०सहा०-2026) के अनुसार, 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को पूर्व में स्वीकृत होली का स्थानीय अवकाश अब प्रभावी नहीं रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्य की अधिकता और जनहित को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालय पूर्व की भांति यथावत खुले रहेंगे।
इस संबंध में जिले के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश भेज दिए गए हैं ताकि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। अब कर्मचारियों को होली के इस निर्धारित अवकाश के दिन भी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा।

