Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

हाईटेंशन लाइन के शॉर्ट सर्किट से अनुदेशक सहित 15 बच्चे झुलसे

Sir Ji Ki Pathshala

चौरी (भदोही)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय दुरासी में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से पूरे स्कूल में करंट दौड़ गया। इस हादसे में एक महिला अनुदेशक और 15 बच्चे आंशिक रूप से झुलस गए हैं।

Bhadohi school high tension line accident news

स्मार्ट क्लास में मची चीख-पुकार

​हादसे के वक्त स्मार्ट क्लास में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और बिजली के उपकरणों से चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते स्मार्ट टीवी, 10 पंखे, सबमर्सिबल पंप और सीपीयू जलकर राख हो गए। बच्चों को बचाने की कोशिश में अनुदेशक सुषमा गुप्ता का हाथ उस समय झुलस गया जब वह स्मार्ट टीवी का प्लग बोर्ड से निकाल रही थीं।

बार-बार दी गई चेतावनी, पर नहीं जागा विभाग

​विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात रंजन ने बताया कि स्कूल परिसर के ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की इस लाइन को हटाने के लिए शिक्षा विभाग और बिजली निगम को कई बार पत्र लिखा जा चुका है।

  • जुलाई 2025 में भी यह तार टूटकर गिरा था, जिससे पेड़ जल गया था।
  • ​शनिवार की घटना में विद्यालय का 5 KVA का ट्रांसफॉर्मर भी पूरी तरह फुंक गया है।

दहशत में अभिभावक, अधिकारियों की बेरुखी

​इस घटना के बाद से गांव में काफी आक्रोश है। सोमवार को डर के मारे 5 बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे, वहीं कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से साफ मना कर दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी न तो शिक्षा विभाग और न ही बिजली विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचा।

"15 बच्चे आंशिक रूप से झुलसे हैं। हमने विभाग को लिखित सूचना दे दी है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी अभिभावकों की चिंता बढ़ा रही है।"— प्रभात रंजन, प्रधानाध्यापक



Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT