शिक्षकों की चल-अचल संपत्ति पर सचिव परिषद का आदेश यथावत: BSA शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लाखों शिक्षकों की चल-अचल संपत्ति के ब्योरे और उनके 'राज्य कर्मचारी' होने की स्थिति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शाहजहाँपुर ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। यह पत्र एक आईजीआरएस (IGRS) शिकायत के निस्तारण के संदर्भ में जिलाधिकारी को भेजा गया है।



