Type Here to Get Search Results !

जिले के परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे विद्यालय

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश के उन्नाव और हरदोई जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों के संचालन का समय अब प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है।

​शासन के निर्देशानुसार लिया गया निर्णय

​दोनों जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह निर्णय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के क्रम में लिया गया है। शासन ने निर्देश दिया था कि 31 मार्च तक विद्यालय संचालन का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

BSA Unnao School Timing Order Copy 13 February 2026 regarding 9 AM to 3 PM schedule



Top Post Ad

Bottom Post Ad