विद्यालय प्रबंध समिति बैठक – माह जनवरी 2026
एजेंडा – 21.01.2026
सेवा में,
विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, ग्राम प्रधान एवं अभिभावकगण
आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक 21.01.2026, दिन बुधवार को समय अपराह्न 12:00 बजे विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
एजेंडा बिंदु :-
(1) आगामी निपुण आकलन योजना पर चर्चा।
(2) शीतकालीन अवकाश पश्चात सभी छात्रों की शतप्रतिशत शतप्रतिशत शत उपस्थिति पर चर्चा।
(3) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा।
(4) गणतंत्र दिवस की तैयारी पर चर्चा।
(5) शेष 50% कंपोजिट ग्रांट के उपयोग पर चर्चा।
(6) इको क्लब की मासिक थीम पर चर्चा।
सूचना का माध्यम :-
मोबाइल फोन द्वारा, बच्चों द्वारा, एसएमएस द्वारा एवं स्वयं के संपर्क द्वारा।
कार्यवृत्त :-
आज दिनांक 21.01.2026 को कम्पोजिट / प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालय …………………विकास खंड राजगढ़ जनपद मीरजापुर के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई :-
(1) निपुण आकलन की प्रक्रिया डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी तथा फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह तक चलेगी इसलिए सभी अभिभावक अपने पाल्य को भेजने हेतु संकल्प लेंगे तथा शिक्षकों के निपुण बनाने में मदद करेंगे।
(2) सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि शीतकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है अतः सभी अभिभावक अपने पाल्य को पूर्ण यूनिफार्म के साथ विद्यालय प्रतिदिन समय पर अवश्य भेजें।
(3) अर्हता तिथि 01/01/2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) 4 तिथियों पर कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी जो मतदाताओं को सभी प्रकार के form भरने में सहायता करेगा किया गया। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया गया।
(4) इस वर्ष गणतंत्र दिवस में सभी अभिभावकों से उपस्थित होने हेतु अपील की गई तथा अभिभावकों से अपने पाल्यों से देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करने का अनुरोध किया गया।
(5) विद्यालय की रंगाई पुताई और पेंटिंग हेतु शेष 50% कंपोजिट ग्रांट खाते में आ चुकी है इसलिए आवश्यक कार्य तथा रंगाई-पुताई और पेंटिंग सहित अन्य आवश्यक कार्यों को कराया जाएगा यह जानकारी सचिव के द्वारा आज की बैठक में दी गई।
(6) इको क्लब के अंतर्गत दिनांक 30 जनवरी 2026 को National Cleanliness Day के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों के माध्यम से विद्यालय परिसर में स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ जैसे संगोष्ठी, पोस्टर पेंटिंग, निबंध, लेखन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा विद्यालय के आसपास स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण हेतु अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जनमानस को पॉलीथिन बैग का उपयोग न करने एवं सार्वजनिक स्थान पर पॉलीथिन फेंकने, पॉलीथिन से जल निकास प्रणाली एवं सीवर पूर्णतः अवरुद्ध हो जाने के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु जागरूक किया जाएगा।
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं बैठक में सम्मिलित हुए सभी सदस्यों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सूक्ष्म जलपान के साथ बैठक का समापन किया गया।
हस्ताक्षर :




