हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

स्कूलों में आएगा एआई–रोबोटिक्स का नया पाठ्यक्रम: IIT तैयार कर रहा मॉड्यूल, UPSDM से जल्द होगा MOu

स्कूलों में आएगा एआई–रोबोटिक्स का नया पाठ्यक्रम: IIT तैयार कर रहा मॉड्यूल, UPSDM से जल्द होगा MOu

प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब कक्षा पांच से 12वीं तक के छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की पढ़ाई भी करेंगे। इसके लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) एक विशेष पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। इस कोर्स के माध्यम से छात्र रोबोट बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें संचालित करने के व्यावहारिक कौशल भी सीखेंगे।


IIT AI ROBOTICS


ट्रिपलआईटी और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के बीच इस कार्यक्रम को स्कूलों में लागू करने के लिए जल्द एमओयू होने की संभावना है। एमओयू के बाद ट्रिपलआईटी इस प्रस्ताव को एनसीईआरटी को भेजेगा, जिसके मंजूर होते ही यह पाठ्यक्रम सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।

संस्थान के विशेषज्ञ बच्चों की कक्षा और उम्र को ध्यान में रखते हुए बेसिक से एडवांस स्तर तक के मॉड्यूल तैयार कर रहे हैं। उद्देश्य है कि तकनीकी शिक्षा को सरल, रोचक और उपयोगी बनाया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, इस कोर्स से छात्रों में नवाचार, तार्किक क्षमता, समस्या-समाधान कौशल और वैज्ञानिक सोच का विकास होगा। साथ ही छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रोबोटिक्स व तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने में सक्षम बन सकेंगे।

ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए एआई और रोबोटिक्स का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जिसमें एक निजी कंपनी भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीएसडीएम के साथ एमओयू जल्द ही संपन्न हो जाएगा।

इस पहल से प्रदेश के छात्र भविष्य की तकनीक में दक्ष बन सकेंगे और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।