CTET Quiz 1 (Level - 1) : बाल-विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)
CTET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र – ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी
नीचे दिए गए प्रश्नों में से सही विकल्प चुनिए और फिर “Show Answer” पर क्लिक करके अपना उत्तर जाँचिए।
Download E-Book 📕
Q.1- भाषा-आकलन की प्रक्रिया सामान्यतः –
उत्तर : (B)
भाषा-आकलन एक सतत प्रक्रिया है जो सीखने-सिखाने के दौरान भी चलती रहती है, केवल इकाई के अन्त में परीक्षण तक सीमित नहीं रहती।
Q.2- प्राथमिक स्तर पर बच्चे किस प्रकार की कविताएँ अधिक पसंद करते हैं?
उत्तर : (C)
छोटे बच्चों को लयात्मक और गेय कविताएँ अधिक आकर्षित करती हैं, जिन्हें वे क्रिया-कलाप के साथ आसानी से बोल सकें।
Q.3- मारिया मोंटेसरी द्वारा प्रतिपादित विधि मुख्यतः किस पर बल देती है?
उत्तर : (B)
मोंटेसरी विधि में बच्चे की स्वतः सक्रियता, स्वायत्तता और इन्द्रियानुभव के माध्यम से सीखने पर विशेष बल दिया जाता है।
Q.4- प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में निम्न में से किसे सबसे महत्वपूर्ण विशेषता मानना चाहिए?
उत्तर : (A)
प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में सबसे महत्वपूर्ण विशेषता धैर्य और दृढ़ता होनी चाहिए, जिससे वह किसी भी परिस्थिति में किसी भी छात्र/छात्रा की समस्याओं का सहजता से समाधान कर सके।
Q.5- एक शिक्षक अपने लोकतांत्रिक स्वभाव के कारण विद्यार्थियों को पूरी कक्षा में कहीं भी बैठने की अनुमति देता है... अभिभावक की आपत्ति की स्थिति में सबसे बेहतर तरीका कौन-सा है?
उत्तर : (B)
ऐसी स्थिति में अभिभावकों को सबसे पहले शिक्षक पर विश्वास करते हुए उसके साथ बैठने की व्यवस्था और कक्षा की गतिविधियों के बारे में बातचीत करनी चाहिए।
Q.6- वह अवस्था जब बच्चा तार्किक रूप से वस्तुओं व घटनाओं के विषय में चिंतन प्रारंभ करता है, कहलाती है–
उत्तर : (C)
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (लगभग 7 से 11 वर्ष) में बच्चा वस्तुओं व घटनाओं के विषय में तार्किक चिंतन प्रारम्भ करता है और संरक्षण, संख्या-बोध, वर्गीकरण आदि योग्यताएँ विकसित होती हैं।
Q.7- "मन का मानचित्रण" संबंधित है –
उत्तर : (C)
'मन का मानचित्रण' का अर्थ मन की क्रियाशीलता पर अनुसंधान से है, जिसमें किसी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा मन में बना ली जाती है।
Q.8- विशेष रूप से प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों की सीखने सम्बन्धी समस्याओं को संबोधित करने का सबसे बेहतर तरीका क्या है?
उत्तर : (D)
प्राथमिक स्तर पर सीखने की समस्याओं को दूर करने के लिए बच्चों की क्षमता के अनुसार विविध शिक्षण-पद्धतियों का प्रयोग करना सबसे बेहतर तरीका है।
Q.9- निम्न में से कौन-सा शिक्षार्थियों में सृजनात्मकता का पोषण करता है?
उत्तर : (A)
प्रत्येक शिक्षार्थी की अंतर्जात प्रतिभाओं का पोषण करने और प्रश्न करने के अवसर उपलब्ध कराने से ही सृजनात्मकता का विकास होता है।
Q.10- पियाजे के अनुसार किस अवस्था में बच्चा अमूर्त संकल्पनाओं के विषय में तार्किक चिंतन करना आरंभ करता है?
उत्तर : (A)
औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था (लगभग 11–12 वर्ष के बाद) संज्ञानात्मक विकास की अंतिम अवस्था है, जहाँ बच्चा अमूर्त संकल्पनाओं के बारे में तार्किक रूप से सोचने लगता है।
Q.11- सीखना समृद्ध हो सकता है यदि –
उत्तर : (D)
सीखना तब अधिक समृद्ध होता है जब शिक्षक वास्तविक दुनिया के उदाहरण कक्षा में लाता है, विद्यार्थियों के बीच अंतःक्रिया करवाता है और स्वयं उस प्रक्रिया को सुगम बनाता है।
Q.12- निम्न में से कौन-से कथन को सीखने की प्रक्रिया की विशेषता नहीं मानना चाहिए?
उत्तर : (A)
सीखना केवल शैक्षिक संस्थान तक सीमित नहीं है। यह जीवन के अनेक अनुभवों के माध्यम से हर स्थान पर हो सकता है, इसलिए (A) को सीखने की विशेषता नहीं माना जाएगा।
Q.13- पाँचवीं कक्षा के दृष्टिबाधित विद्यार्थी के साथ कक्षा में कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए?
उत्तर : (B)
दृष्टिबाधित विद्यार्थी के साथ सामान्य व्यवहार करते हुए उसे श्रव्य सामग्री आदि के माध्यम से सीखने की सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
Q.14- निम्न में से कौन-सा बच्चे की सामाजिक मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के साथ संबद्ध नहीं है?
उत्तर : (B)
शरीर से अपशिष्ट पदार्थों का नियमित रूप से बाहर निकलना एक शारीरिक आवश्यकता है, सामाजिक मनोवैज्ञानिक आवश्यकता नहीं।
Q.15- वह कौन-सा स्थान है जहाँ बच्चे के संज्ञानात्मक विकास को सबसे बेहतर तरीके से परिभाषित किया जा सकता है?
उत्तर : (A)
विद्यालय एवं कक्षा-पर्यावरण वह स्थान है जहाँ बच्चे की ज्ञान-संबंधी आवश्यकताओं को समझकर उसके संज्ञानात्मक विकास को सबसे बेहतर तरीके से परिभाषित किया जा सकता है।
Q.16- अभिप्रेरित शिक्षण का संकेतक कौन-सा है?
उत्तर : (B)
विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछना अभिप्रेरित शिक्षण का महत्त्वपूर्ण संकेतक है, क्योंकि इससे उनकी सक्रिय भागीदारी और सीखने की इच्छा प्रकट होती है।
Q.17- निम्न में से कौन-सा बुद्धिमान बच्चे का लक्षण नहीं है?
उत्तर : (D)
केवल रटने की क्षमता बुद्धिमत्ता का सूचक नहीं है। समझकर सीखना और समस्याओं को हल करने की क्षमता बुद्धिमान बच्चे की विशेषता होती है।
Q.18- "बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते हैं।" यह कथन किसका है?
उत्तर : (D)
यह कथन जीन पियाजे से संबंधित है, जिनके अनुसार बच्चे सक्रिय रूप से दुनिया के बारे में अपनी समझ का निर्माण करते हैं।
Q.19- कृतिका अक्सर घर में ज्यादा बात नहीं करती, लेकिन विद्यालय में वह काफी बात करती है। यह क्या दर्शाता है?
उत्तर : (C)
यह दर्शाता है कि कृतिका को विद्यालय में अपने विचारों को मान्यता मिलती है, इसलिए वह वहाँ अधिक बात करती है।
Q.20- एक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों की क्षमताओं को समझने का प्रयास किस क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
उत्तर : (C)
यह कार्य शिक्षा-मनोविज्ञान से संबंधित है, जो शैक्षिक परिस्थितियों में बालक के व्यवहार और क्षमताओं का अध्ययन करता है।
Q.21- सीखने की प्रक्रिया में अभिप्रेरणा –
उत्तर : (C)
अभिप्रेरणा विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि को विकसित करती है और उन्हें अधिगम प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है।
Q.22- शिक्षा के क्षेत्र में 'पाठ्यचर्या' शब्दावली किसकी ओर संकेत करती है?
उत्तर : (A)
'पाठ्यचर्या' से आशय विद्यालय के संपूर्ण कार्यक्रम से है, जिसमें विद्यार्थी प्रतिदिन विभिन्न अनुभवों के माध्यम से सीखते हैं।
Q.23- निचली कक्षाओं में शिक्षण की खेल-पद्धति मूल रूप से किस पर आधारित है?
उत्तर : (B)
निचली कक्षाओं में खेल-पद्धति मूल रूप से बालकों के विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित होती है।
Q.24- "एक बच्चा अतीत की समान परिस्थिति में की गई अनुक्रियाओं के आधार पर नई स्थिति के प्रति अनुक्रिया करता है।" यह किससे संबंधित है?
उत्तर : (D)
यह सादृश्यता-नियम से संबंधित है, जिसके अनुसार बच्चा नई परिस्थिति को पहले की समान परिस्थितियों से जोड़कर प्रतिक्रिया करता है।
Q.25- निम्न में से कौन-सा 'प्रतिभाशाली' होने का संकेत नहीं है?
उत्तर : (A)
प्रतिभाशाली बालक प्रायः अपने साथियों के साथ सोहार्दपूर्ण व्यवहार करते हैं, इसलिए दूसरों के साथ झगड़ना प्रतिभा का संकेत नहीं है।
Q.26- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए –
उत्तर : (D)
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार समावेशी शिक्षा की संस्तुति की गई है, जिसमें सभी प्रकार के बच्चों को एक ही कक्षा में साथ पढ़ाया जाता है।
Q.27- आकलन को 'उपयोगी और रोचक' प्रक्रिया बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर : (B)
आकलन को उपयोगी और रोचक बनाने के लिए विविध तरीकों (प्रोजेक्ट, गतिविधि, मौखिक, लिखित आदि) से विद्यार्थी के सीखने की जानकारी एकत्र करनी चाहिए।
Q.28- 'डिस्लेक्सिया' किससे संबंधित है?
उत्तर : (B)
डिस्लेक्सिया का संबंध पठन-विकार से है, जिसमें बच्चा अक्षरों/शब्दों की पहचान और पढ़ने में कठिनाई अनुभव करता है।
Q.29- बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में माता-पिता को कैसी भूमिका निभानी चाहिए?
उत्तर : (A)
माता-पिता को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में अग्रोनमुखी भूमिका निभानी चाहिए और उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करना चाहिए।
Q.30- "विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।" यह विचार किस सिद्धांत से संबंधित है?
उत्तर : (A)
यह विचार निरंतरता के सिद्धांत से संबंधित है, जिसके अनुसार विकास जन्म से मृत्यु तक चलता रहता है।
Q.31- 'सीखने के अंतःदृष्टि सिद्धांत' को किसने बढ़ावा दिया?
उत्तर : (D)
सीखने के अंतःदृष्टि सिद्धांत को जर्मनी के गेस्टाल्ट सिद्धांतवादियों ने बढ़ावा दिया।
Q.32- निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं?
उत्तर : (D)
किशोरावस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं और समूह के प्रभाव से अधिक प्रभावित होते हैं।
Q.33- बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान किसने की?
उत्तर : (C)
बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान जीन पियाजे ने की:
संवेदी-गामक काल (0–2 वर्ष)
पूर्व-संक्रियात्मक काल (2–7 वर्ष)
मूर्त-संक्रियात्मक काल (7–12 वर्ष)
औपचारिक-संक्रियात्मक काल (12–18 वर्ष)
संवेदी-गामक काल (0–2 वर्ष)
पूर्व-संक्रियात्मक काल (2–7 वर्ष)
मूर्त-संक्रियात्मक काल (7–12 वर्ष)
औपचारिक-संक्रियात्मक काल (12–18 वर्ष)


Social Plugin