Type Here to Get Search Results !

माता उन्मुखीकरण बैठक माह दिसम्बर 2025, एजेंडा एवं कार्यवृत्त की PDF डाउनलोड करें।

Sir Ji Ki Pathshala

माता उन्मुखीकरण बैठक माह दिसम्बर 2025, एजेंडा एवं कार्यवृत्त की PDF डाउनलोड करें।

विद्यालय का नाम…………………………………… विकासखण्ड…………………………… जनपद………………………

बैठक का विषय – माता उन्मुखीकरण

थीम – स्थानीय गीत / कविताएं और कहानियां – भाषा ज्ञान

दिनांक – ….12.2025


एजेंडा

  • आमंत्रित माताओं का स्वागत
  • माताओं से पिछले माह के अनुभव पर चर्चा
  • स्थानीय गीत कविताओं एवं कहानियां
  • घर में खेल–खेल में बच्चों को सीखने/सिखाने की तैयारी
  • माता/अभिभावकों की बच्चों को स्वच्छ रखने में भूमिका
  • बच्चों के वार्षिक कार्य एवं उनके नामांकन पर चर्चा
  • माताओं से खुली बातचीत
  • अन्य बिंदु

कार्यवृत्त

आज दिनांक ….12.2025 को अपराह्न 12:00 प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय………………………………… के प्रांगण में आयोजित आंगनबाड़ी केन्द्र में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। बैठक में प्रधानाध्यापक द्वारा आज के कार्यक्रम के एजेंडा बिंदुओं को उपस्थित माताओं को सुनाया गया। तत्पश्चात इन एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा उपरांत निम्न कार्यवृत्त जारी किया गया–

  • सुपरवाइजर द्वारा आमंत्रित माताओं को बच्चों के नाम लिखे बैज लगाकर उनका बैठक में स्वागत किया।
  • इस कार्यक्रम की शुरुआत में अभिभावकों को विद्यालय में पिछले माह की गतिविधियों एवं अनुभव साझा करने की चर्चा की गई।
  • स्थानीय गीत कविताओं एवं कहानी भाषा ज्ञान थीम में भाषा को सीखाने में बच्चों को स्थानीय गीत कविताएं एवं कहानियों पर आधारित गतिविधियों कराई गई एवं माताओं को गतिविधि में शामिल किया गया।
  • बच्चों को भाषा ज्ञान के लिए स्थानीय गीत/कविताओं एवं कहानियों के माध्यम से घर पर खेल–खेल में सीखने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई।
  • माताओं/अभिभावकों की बच्चों को स्वच्छ रखने में भूमिका पर सभी अभिभावकों को बच्चों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता से केन्द्र पर भेजने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नियमित व्यक्तिगत साफ–सफाई न रखने से बच्चों में होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया गया।
  • नोडल अध्यापक तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बच्चों के वार्षिक कार्यों को साझा करते हुए बच्चों के नामांकन करने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकार द्वारा दी गई सुविधाएं जैसे–लर्निंग कॉर्नर आदि सीखने/सिखाने में मददगार साबित कैसे होंगी, इस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।

अंत में उपस्थित माताओं/अभिभावकों से खुली बातचीत कर उनके प्रश्नों का समाधान कर सूक्ष्म जलपान कराकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी माह की माता उन्मुखीकरण बैठक में उपस्थित होने का निवेदन करने के साथ आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Mother Orientation Program

एजेंडा एवं कार्यवृत्त की PDF डाउनलोड करें।