Type Here to Get Search Results !

रेलवे में बंपर भर्ती: ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन 21 जनवरी से

Sir Ji Ki Pathshala

आरआरबी ने जारी की शॉर्ट नोटिफिकेशन, ट्रैक मेंटेनर के सबसे अधिक पद

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल-01 ग्रुप डी के तहत 22,000 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। फिलहाल भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना (शॉर्ट नोटिफिकेशन) जारी की गई है, जबकि विस्तृत अधिसूचना जल्द प्रकाशित की जाएगी।

रेलवे में बंपर भर्ती : आरआरबी ने जारी की शॉर्ट नोटिफिकेशन, ट्रैक मेंटेनर के सबसे अधिक पद

आवेदन की तिथि और वेबसाइट

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किए जा सकेंगे।

👉 आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in

सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर के

ग्रुप डी की इस भर्ती में सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर के हैं। इस पद के लिए करीब 11,000 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा प्वाइंट्समैन और विभिन्न असिस्टेंट पदों पर भी बड़ी संख्या में भर्तियां होंगी।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

शॉर्ट अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत निम्न पद शामिल हैं:

  • ट्रैक मेंटेनर (ग्रुप-4)
  • असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)
  • असिस्टेंट (ब्रिज)
  • असिस्टेंट (पी-वे)
  • असिस्टेंट (टीआरडी)
  • असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)
  • असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल)
  • असिस्टेंट (टीएल एंड एसी)
  • असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू)
  • प्वाइंट्समैन बी
  • असिस्टेंट (एस एंड टी)

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

विस्तृत अधिसूचना का इंतजार

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियमों से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


Top Post Ad

Bottom Post Ad