हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

शिक्षक संगठनों ने टीईटी में आवश्यकतानुसार छूट के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

शिक्षक संगठनों ने टीईटी में आवश्यकतानुसार छूट के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

मीरजापुर। रविवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक, अनुप्रिया पटेल सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय पहुँचीं। वहाँ उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये आम जनमानस तथा एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की और सभी की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित जनसमूह की समस्याओं को एक-एक कर समझा।



जन संवाद के दौरान प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, संजय सिंह तथा अन्य शिक्षकगणों ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने के संबंध में अनुरोध किया गया। केंद्रीय मंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वह इस विषय को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के समक्ष रखेंगी तथा समस्या का समाधान अवश्य खोजा जाएगा।

अन्य समस्याओं के संदर्भ में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित करें। जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास कार्य, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहित भाजपा, अपना दल और जिले के प्रमुख व्यवसायी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।