Type Here to Get Search Results !

यूपी में सिपाही और जेल वार्डर की 25 हजार भर्तियाँ: आवेदन प्रक्रिया इसी माह शुरू होने की उम्मीद

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द ही सिपाही और जेल वार्डर के कुल 25,455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस माह के भीतर विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। युवाओं को लंबे समय से इस भर्तियों का इंतजार था।

22,000 से अधिक सिपाही और 2,800 जेल वार्डर पदों पर भर्ती

  • सिपाही (जनरल ड्यूटी) के 22,000+ पद
  • जेल वार्डर के 2,800 पद

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और परीक्षा नियुक्ति बोर्ड के तय कार्यक्रम अनुसार कराई जाएगी।

कई विभागों में रिक्तियां, जल्द आएगा विस्तृत नोटिफिकेशन

पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में बड़ी संख्या में पद रिक्त चल रहे थे। इनमें शामिल हैं—

  • सिपाही पीएसी (PAC)
  • महिला कांस्टेबल
  • फायरमैन
  • सिपाही घुड़सवार पुलिस
  • सिपाही संवैधानिक/एसपीओ पुलिस
  • विशेष सुरक्षा बल (SSF)
  • बंदीरक्षक (जेल वार्डर)

इन सभी पदों को इस भर्ती में शामिल किया गया है।

कुल रिक्तियों का ब्योरा

  • सिपाही सिविल पुलिस: 19,220 पद
  • PAC सिपाही: 3,243 पद
  • महिला सिपाही: 2,282 पद
  • जेल वार्डर: 2,800 पद
  • एसएसएफ: 1,341 पद
  • फायरमैन: 1,920 पद
  • घुड़सवार पुलिस: 71 पद

भर्ती बोर्ड दिसंबर महीने में परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन तिथियाँ घोषित करेगा।


फॉरेंसिक एक्सपर्ट के 758 पद भी आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे

प्रदेश के 33 जिलों में स्थापित यूनिट्स हेतु 758 फॉरेंसिक एक्सपर्ट पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा। यह नियुक्तियाँ साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन और हेल्पर ग्रेड में होंगी।


पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता के 513 पदों पर आवेदन शुरू

इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पॉलिटेक्निक प्रवक्ता (विशेष भर्ती) 2025 के लिए भी विज्ञापन जारी कर दिया है।

  • आवेदन शुरू: आज से
  • पद संख्या: 513

युवाओं के लिए बड़ी मौका

पुलिस और जेल विभाग में यह बड़ी भर्ती अभियान युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। जितनी बड़ी संख्या में पद निकले हैं, उतनी ही प्रतिस्पर्धा भी रहने की संभावना है। बोर्ड जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा, जिसमे पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।


युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन शुरू होते ही प्रक्रिया पूरी कर दें।

Recruitment Update


Top Post Ad

Bottom Post Ad