सभी सेवारत कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि बहुचर्चित आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट चाहे जिस तिथि में जारी हो, आयोग की अन्तिम रिपोर्ट 01 जनवरी 2026 से ही लागू मानी जायेगी। यह तिथि सभी सेवा लाभों की गणना के लिए आधार मानी जाएगी।
इस संदर्भ में कर्मचारियों को यह सलाह दी जाती है कि यदि कोई अत्यंत आवश्यक अथवा बहुत बड़ी इमर्जेंसी न हो, तो 01 जनवरी 2026 के दिन अवकाश लेने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन सेवा में उपस्थित न रहने की स्थिति में आपको आठवें वेतन आयोग के लाभ 01 जनवरी 2026 से नहीं, बल्कि अवकाश के बाद जिस दिन आप पुनः ज्वाइन करेंगे, उसी तिथि से देय माने जा सकते हैं।
हालाँकि, कर्मचारियों को इस विषय में अत्यधिक घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य परिस्थितियों में इसका सेवा लाभों पर कोई बहुत बड़ा या दीर्घकालिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, परंतु सतर्कता और जानकारी रखना सभी के हित में है।
अतः सभी सेवारत कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे इस तिथि को ध्यान में रखते हुए अपने अवकाश की योजना बनाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।


