Type Here to Get Search Results !

ब्रिज कोर्स पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 25 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ। ब्रिज कोर्स में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 24 नवंबर 2025 से खोल दिया गया है, जो 25 दिसंबर 2025 तक सक्रिय रहेगा। पात्र शिक्षक निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8009696596 जारी किया गया है।



ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि (DOB) तथा अपने विद्यालय का UDISE कोड भरना होगा। विवरण भरने के बाद जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, जिसके उपरांत संबंधित स्कूल, ब्लॉक तथा शिक्षक आईडी स्वतः प्रदर्शित होने लगेगी। इसके बाद आवेदक को अपनी नियुक्ति तिथि दर्ज करनी होगी।

सभी विवरण सही भरने के पश्चात आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर OTP प्राप्त होगा। OTP सत्यापन के बाद आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और ऑनलाइन फॉर्म पूर्ण किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक दस्तावेज

ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा—

  1. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  2. हस्ताक्षर
  3. बीएड की मार्कशीट अथवा डिग्री
  4. नियुक्ति पत्र
  5. सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म (जिसे विद्यालय इंचार्ज अथवा खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित कराना होगा)

सभी दस्तावेज अधिकतम 2 MB की फाइल में ही अपलोड किए जाएंगे। शिक्षकों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पूर्व सभी दस्तावेज स्कैन कर सुरक्षित रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।




إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.