Type Here to Get Search Results !

एलटी ग्रेड हिंदी की उत्तरकुंजी जारी, 16 दिसंबर तक दर्ज की जा सकेंगी आपत्तियाँ

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक–प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती की हिंदी विषय की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी बुधवार को जारी कर दी गई। यह परीक्षा छह दिसंबर को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सामान्य अध्ययन एवं हिंदी विषय से संबंधित प्रश्नपत्र को स्कैन कर प्रश्नों के साथ उनकी उत्तरकुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, जो 15 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।

परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार प्रश्नपत्र में दिए गए प्रत्येक प्रश्न के नीचे सही उत्तर को हाइलाइट और अंडरलाइन कर दर्शाया गया है। अभ्यर्थी प्रश्न-पुस्तिका के बारकोड क्रम संख्या 2266609 के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो अभ्यर्थी सही विकल्प का उल्लेख करते हुए प्रमाण (साक्ष्य) सहित अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करें और इसकी प्रति डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर आयोग कार्यालय में जमा कराएं। आपत्तियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

आयोग ने यह भी कहा है कि बिना साक्ष्य, अपठनीय अथवा असंगत प्रमाण वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी विषय की उत्तरकुंजी जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं, जबकि आयोग आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तरकुंजी जारी करेगा।



Top Post Ad

Bottom Post Ad