Type Here to Get Search Results !

एसआईआर में लापरवाही के चलते 7 शिक्षक और 62 शिक्षामित्रों को सेवा समाप्ति की चेतावनी

Sir Ji Ki Pathshala

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: सीतापुर में 7 शिक्षक और 62 शिक्षामित्रों पर कार्रवाई, सेवा समाप्ति की चेतावनी

सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में बीएलओ द्वारा लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी की समीक्षा में 7 शिक्षक और 62 शिक्षामित्रों की कार्य प्रगति मात्र 20 प्रतिशत पाई गई। इस पर बीएसए ने कड़ी चेतावनी देते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिले में चार दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, जिसके तहत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षामित्रों को बीएलओ का दायित्व सौंपा गया है। इन कर्मचारियों का काम घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कराना और आवश्यक फॉर्म भरवाना है।


SIR


डीएम डॉ. राजागणपति आर प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा में पता चला कि कुल 69 शिक्षाकर्मी कार्य में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते एक महीने चल चुके अभियान की गति प्रभावित हुई है।

डीएम के निर्देश पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने संबंधित 7 शिक्षक और 62 शिक्षामित्रों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यह रवैया शासन के निर्देशों का उल्लंघन है। उन्हें दो दिन के भीतर 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

बीएसए ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो इसे अंतिम नोटिस मानते हुए सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में चल रहे पुनरीक्षण अभियान को समय पर पूरा कराने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad