Type Here to Get Search Results !

महत्वपूर्ण सूचना : बीएड ब्रिज कोर्स से संबंधित प्रमुख जानकारी (N.I.O.S)

Sir Ji Ki Pathshala

महत्वपूर्ण सूचना : बीएड ब्रिज कोर्स से संबंधित प्रमुख जानकारी (N.I.O.S)



राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा 6 माह के ब्रिज कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। लेकिन कृपया अभी कुछ दिन प्रतीक्षा करें । विभागीय दिशा-निर्देश/आधिकारिक प्रारूप जारी होना शेष है।


निर्देश जारी होने अथवा न होने—दोनों ही स्थितियों में आप कुछ दिन बाद प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं। अभी अंतिम तिथि (25 दिसंबर) में पर्याप्त समय है। आवेदन 25 दिसंबर तक ऑनलाइन किए जाएंगे।


कौन कर सकते हैं आवेदन ?


वे शिक्षक जिन्हें 26 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच नियुक्ति मिली है और जिन्होंने B.Ed. के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

जिन्हें B.Ed. योग्यता के आधार पर प्राथमिक वर्ग में पढ़ाने के लिए पात्र बनाया जाना है।


कोर्स मोड :


● यह कोर्स ODL (डिस्टेंस) मोड में कराया जाएगा ।

● शिक्षकों को इसे एक वर्ष में पूरा करना अनिवार्य होगा


🗂️ आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज


  •  U-DISE कोड
  •  एडमिशन शुल्क
  • हाल का पासपोर्ट साइज फोटो
  •  B.Ed. प्रमाणपत्र


कृपया आधिकारिक निर्देश प्राप्त होने तक किसी प्रक्रिया को शुरू करने से पहले धैर्यपूर्वक इंतजार कर लें ।


सम्पूर्ण दिशा-निर्देश मिलते ही समूह में अपडेट साझा किया जाएगा ।।🙏


-- सँयुक्त लीगल टीम 69000

Top Post Ad

Bottom Post Ad