Type Here to Get Search Results !

KVS/NVS भर्ती 2026 में बड़े बदलाव: जानें नई चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

Sir Ji Ki Pathshala

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत, Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) की संयुक्त भर्ती प्रक्रिया में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस बार दोनों संस्थानों के लिए कॉमन एग्जाम होगा, जिसकी परीक्षा CBSE द्वारा आयोजित की जाएगी। पोस्ट चयन अब केवल मेरिट और आपकी प्रिफरेंस पर निर्भर करेगा।

KVS/NVS भर्ती 2026

🏁 चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगी भर्ती

  • Tier-1 Exam
  • Tier-2 Exam
  • Tier-3 Interview

📘 TIER-1 Exam – छंटनी परीक्षा (Screening Test)

  • उद्देश्य: Tier-2 के लिए शॉर्टलिस्ट करना।
  • सेक्शंस:
    1. रीजनिंग
    2. गणित
    3. कंप्यूटर
    4. GK
    5. इंग्लिश
    6. एक भारतीय भाषा
  • ❌ इस परीक्षा में विषय-विशेष प्रश्न नहीं होंगे
  • पैटर्न:
    • कुल प्रश्न: 100
    • अंक: 300 (3 अंक प्रति प्रश्न)
    • समय: 2 घंटे
    • नेगेटिव मार्किंग:
    • 10 गुना कैंडिडेट्स को Tier-2 के लिए बुलाया जाएगा।
    • 👉 Tier-1 के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे

📕 TIER-2 Exam – मुख्य परीक्षा (Subject-Specific Test)

  • अलग-अलग विषयों और पोस्ट के लिए अलग पेपर होंगे।
  • कुल प्रश्न: 70
    • 60 ऑब्जेक्टिव (1 अंक प्रत्येक)
    • 10 सब्जेक्टिव (4 अंक प्रत्येक)
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2.5 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: ऑब्जेक्टिव में ¼
  • सभी प्रश्न विषय-विशेष होंगे।

🗣️ TIER-3 – इंटरव्यू (Interview)

  • सीट्स के 3 गुना कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू: 100 अंक

🏆 फाइनल मेरिट फ़ॉर्मूला:

Final Merit = 85% Tier-2 Marks + 15% Interview Marks

📌 अंतिम पोस्ट KVS या NVS में प्रिफरेंस + मेरिट के आधार पर मिलेगी।
📌 एक से अधिक चयन होने पर, केवल एक पोस्ट दी जाएगी।


🎓 PGT & TGT के लिए आवेदन नियम

  • प्रत्येक श्रेणी में सिर्फ एक पोस्ट के लिए आवेदन संभव।
  • PGT + TGT दोनों में आवेदन कर सकते हैं (अलग-अलग फॉर्म और फ़ीस)।
  • अगर KVS और NVS में एक ही पोस्ट के लिए आवेदन किया तो फीस सिर्फ एक बार लगेगी।

💰 आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी फीस
TGT & PGT (General/OBC) ₹2000/-
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen ₹500/-

📍 परीक्षा केंद्र और पोस्टिंग

  • परीक्षा केंद्र आमतौर पर होम डिस्ट्रिक्ट मिलता है।
  • इंटरव्यू सेंटर अक्सर दूर – उत्तर भारत वालों को दक्षिण/पूर्व में भी मिल सकता है।
  • पोस्टिंग भारत भर में कहीं भी हो सकती है।

🎯 यह बदलाव चयन प्रक्रिया को और पारदर्शी व कुशल बनाने के लिए किए गए हैं।
यदि आप KVS या NVS में शिक्षक बनने की सोच रहे हैं, तो अपनी तैयारी को Tier-2 और इंटरव्यू पर केंद्रित रखें। शुभकामनाएं! 🙌

Tags