Type Here to Get Search Results !

योगी सरकार कैबिनेट के फैसले: बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा पेंशन लाभ, कई बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sir Ji Ki Pathshala

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक: प्रमुख फैसले


UP Cabinet Meeting

1. वृद्धावस्था पेंशन घर बैठे मिलेगी

  • सरकार विभागीय कॉल के जरिए बुजुर्गों से पुष्टि करेगी कि उनकी उम्र 60 वर्ष हो गई है या नहीं।
  • सहमति देने पर सरल प्रक्रिया के बाद स्वतः पेंशन शुरू हो जाएगी।
  • फैमिली आईडी के जरिए ऑटोमेशन होगा, एक बार रजिस्ट्रेशन कराने पर सीनियर सिटीजन बनते ही पेंशन स्वतः जारी।
  • पेंशन लाभार्थियों की संख्या 67.50 लाख से बढ़कर 75.25 लाख हो जाएगी।

2. ई-गवर्नेंस से ईजी-गवर्नेंस की ओर कदम

  • ग्राम पंचायत और जन सुविधा केंद्र से बुजुर्ग मदद प्राप्त कर सकेंगे।
  • पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनाने पर जोर।

3. राजस्व विभाग में पदोन्नति का बड़ा फैसला

  • कानूनगो के चपरासी (चैन मैन) को लेखपाल पद पर प्रमोशन मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा नियमावली (पंचम संशोधन) 2025 को मंजूरी।
  • प्रमोशन में 2% आरक्षण का प्रावधान शामिल।

4. न्यायिक सेवा से जुड़े दो प्रस्ताव मंजूर

  • 156 अपर निजी सचिव पदों को निजी सचिव ग्रेड-वन में प्रमोशन।
  • इससे सरकार पर सालाना लगभग 10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय।
  • उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारियों के लिए कार खरीदने हेतु अधिक कर्ज की सुविधा को मंजूरी।

5. कुल 20 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर

  • सामाजिक सुरक्षा, प्रशासनिक सुधार और न्यायिक सेवाओं में बड़े निर्णय लिए गए।

नीचे लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखें