Type Here to Get Search Results !

समग्र शिक्षा अभियान: ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों को 30 नवंबर तक भरने का आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर लम्बे समय से लंबित नियुक्तियों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों (BRC) और नगर संसाधन केंद्रों (NRC) में खाली पड़े पदों को 30 नवंबर तक हर हाल में भर दिया जाए।


प्रदेश के 880 ब्लॉकों में प्रत्येक ब्लॉक पर एक एमआईएस समन्वयक को संविदा पर तैनात किया जाना निर्धारित है, परंतु कई जिलों में स्वीकृति होने के बावजूद पिछले चार वर्षों से नियुक्तियां अटकी हुई हैं। इसका असर समग्र शिक्षा के अंतर्गत चल रही कई गतिविधियों पर पड़ रहा है।


समग्र शिक्षा


विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि एमआईएस समन्वयक के साथ-साथ ब्लॉक क्वालिटी समन्वयक, सहायक लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर भी तत्काल तैनाती आवश्यक है, ताकि योजनाओं की मॉनिटरिंग और संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।


बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर 30 नवंबर तक चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में देरी से योजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है, इसलिए तय समयसीमा का पालन हर हाल में किया जाए।