Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

शिक्षकों के चयन वेतनमान की प्रक्रिया अब ऑनलाइन, पात्र शिक्षकों को स्वयं से कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है।

Sir Ji Ki Pathshala

जनपद हमीरपुर के समस्त परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए अब चयन वेतनमान की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आलोक सिंह ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

बीएसए कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, शासनादेश संख्या 68-5099/544/2024 दिनांक 22 नवम्बर 2024 तथा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, लखनऊ द्वारा निर्गत पत्रों के अनुपालन में अब चयन वेतनमान निर्धारण हेतु “मानव सम्पदा पोर्टल” पर पाँच नए मॉड्यूल लागू किए गए हैं।

अब नहीं होगी मैन्युअल प्रक्रिया

पूर्व में चयन वेतनमान की प्रक्रिया मैन्युअल रूप से संचालित होती थी, लेकिन अब से सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से पूरे किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि चयन वेतनमान हेतु योग्य (एलिजिबल) शिक्षकों की एल-1 सूची तैयार की जाएगी, जिसके उपरांत संबंधित शिक्षक/शिक्षिका का वेतनमान निर्धारण पोर्टल पर ही किया जाएगा।

ब्लॉक व नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश

पत्र में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और नगर शिक्षा अधिकारियों (NEO) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकासखंडों और नगर क्षेत्रों में अक्टूबर एवं नवम्बर 2025 माह में एल-1 सूची तैयार कर लें और चयन वेतनमान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करें।

शिक्षकों को स्वयं आवेदन करने की आवश्यकता नहीं

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि चयन वेतनमान हेतु एलिजिबल शिक्षकों को स्वयं से कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है। संबंधित अधिकारी ही उनकी प्रक्रिया मानव सम्पदा पोर्टल पर पूर्ण करेंगे।


Selection Grade Pay

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT