Type Here to Get Search Results !

पीएफ खाता अब सिर्फ एक सप्ताह में होगा ट्रांसफर, ईपीएफओ लाएगा कोर बैंकिंग जैसी सुविधा

Sir Ji Ki Pathshala

नई दिल्ली। नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भविष्य निधि (पीएफ) खाते की धनराशि अब नए खाते में स्थानांतरित होने में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही अपना नया सॉफ्टवेयर सिस्टम 3.0 लॉन्च करने जा रहा है, जिसके तहत पुराने पीएफ खाते से नए खाते में राशि तीन से सात कार्य दिवस के भीतर ट्रांसफर हो जाएगी।


PF Account


ईपीएफओ द्वारा इस नई व्यवस्था का परीक्षण सफल रहा है, और सिस्टम 3.0 लागू होने के बाद यह सुविधा चालू कर दी जाएगी। शुरुआत में अधिकतम 7 दिन तक का समय निर्धारित है, जिसे बाद में और कम किया जाएगा।


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में पीएफ ट्रांसफर प्रक्रिया को रियल टाइम किया जाएगा, जिसमें राशि तुरंत या अधिकतम 24 घंटों के भीतर नए खाते में पहुंच जाएगी।


फरवरी 2026 तक प्रक्रिया और आसान होगी


ईपीएफओ की योजना के अनुसार, फरवरी 2026 तक पीएफ राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाएगी। कर्मचारी आधार नंबर और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के माध्यम से आसानी से अपने नए खाते में धनराशि ट्रांसफर कर सकेंगे।

  • केवल केवाईसी पूरा होने पर यह प्रक्रिया स्वतः पूरी हो जाएगी।
  • अभी तक ट्रांसफर के लिए आवेदन करने के बाद पुराने एवं नए नियोक्ता द्वारा सत्यापन किया जाता है, जिससे समय अधिक लगता है।
  • नए कोर बैंकिंग सिस्टम के लागू होने से यह समय काफी कम हो जाएगा और प्रक्रिया भी सुगम होगी।

ईपीएफओ का यह कदम देशभर के लाखों कर्मचारियों को राहत देगा और पीएफ ट्रांसफर से जुड़े लंबे इंतजार और जटिलता को काफी हद तक समाप्त करेगा।

Tags