हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

पूरे प्रदेश में 77% अभ्यर्थी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुए सम्मिलित NMMSE 2026-27

पूरे प्रदेश में 77% अभ्यर्थी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुए सम्मिलित NMMSE 2026-27

प्रयागराज। प्रदेश के सभी 75 जिलों के 394 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (National Means-cum-Merit Scholarship Exam) शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 77 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।


परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय प्रयागराज से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए 1,57,721 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,21,445 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं, 36,276 (23 प्रतिशत) विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।


NMMSE 2026-27


परीक्षा का आयोजन सामान्य अभ्यर्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि दिव्यांग (चुनौतीग्रस्त) अभ्यर्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हुई।

कौन कर सकता था आवेदन ?

शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा सात की परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक (एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 5 प्रतिशत की छूट) प्राप्त करने वाले और वर्तमान सत्र 2025-26 में राजकीय, सहायता प्राप्त या परिषदीय विद्यालयों की कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही इस परीक्षा के लिए पात्र थे।

छात्रवृत्ति का उद्देश्य

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे कक्षा 8 के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।


परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अनुसार, परीक्षा के परिणाम शीघ्र जारी किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि इस बार उपस्थिति संतोषजनक रही और परीक्षा केंद्रों से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई।