Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

होमगार्ड भर्ती के लिए अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य, 45 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अब होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए भी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था पहले पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए लागू थी, अब इसे होमगार्ड भर्ती में भी लागू किया जा रहा है ताकि आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया जा सके।

भर्ती बोर्ड के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों को अब आवेदन करने से पहले ओटीआर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या लिंक upprpb.in तथा apply.upprpb.in पर जाकर अपनी आवश्यक सूचनाएं भरकर ओटीआर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ओटीआर पंजीकरण आवेदन पत्र का प्रथम व अनिवार्य चरण होगा। बिना ओटीआर के कोई भी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगा।

बोर्ड के अनुसार, प्रदेश में जल्द ही 45,000 से अधिक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। ओटीआर प्रणाली से यह सुनिश्चित होगा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और त्वरित रूप से पूरी की जा सके। ओटीआर के माध्यम से अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत डाटा सुरक्षित रहेगा और भविष्य की भर्तियों में दोबारा वही विवरण इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे उन्हें बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


Home Gaurd Recruitment

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT