लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति को लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने उन बीएलओ को सख्त चेतावनी दी, जिन्होंने अभी तक अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं तक गणना प्रपत्र (वेरिफिकेशन फॉर्म) नहीं पहुंचाए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉर्म का वितरण तुरंत पूरा किया जाए।
सीईओ ने बताया कि प्रदेश के कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 99.57 प्रतिशत तक फॉर्म पहुंचाने की सूचना जिलों की ओर से दी गई है। इसके बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों ने कुछ क्षेत्रों में अभी तक फॉर्म न पहुंचने की शिकायत की है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी फॉर्म वितरण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करें।
4 दिसंबर तक फॉर्म भरवाकर जमा करने के निर्देश
सीईओ रिणवा ने कहा कि 4 दिसंबर तक मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर जमा कर लिया जाए। बीएलओ द्वारा प्राप्त फॉर्म को बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन निर्वाचन आयोग को भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि एसआईआर में लगी टीम की निगरानी लगातार की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भ्रामक सूचनाओं का तुरंत जवाब
सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर एसआईआर से संबंधित किसी भी भ्रामक या गलत जानकारी का तत्काल तथ्यपरक खंडन जारी किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से रोका जा सके।
सभी स्तरों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश
मतदाताओं को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, **नगर


