Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर: जून 2026 यहाँ से डाउनलोड करें 🔴 विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही का पूरा PDF प्रारूप यहाँ देखें New 🔴 ईको क्लब (Eco Club) जुलाई 2026 की मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना देखें और PDF डाउनलोड करें New
ADVERTISEMENT

कैबिनेट का फैसला, रेलवे के करीब 11 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस

Sir Ji Ki Pathshala

कैबिनेट का फैसला, रेलवे के करीब 11 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस


केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई फैसलों को मंजूरी दी गई। इसमें मेडिकल की यूजी और पीजी की 10,023 सीटें बढ़ाने के साथ शिपिंग बिल्डिंग और समुद्री विकास सुधार के लिए 69725 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बोनस देने के फैसले से करीब 10.91 लाख रेल कर्मी लाभांवित होंगे। इससे सरकार के खजाने पर लगभग 1865.68 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मियों को यह प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह बोनस ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, अन्य ग्रुप सी स्टाफ जैसे कर्मचारियों को मिलेगा। हर साल दिए जाने वाले बोनस में रेलवे के क्लास-1 के अधिकारियों को शामिल नहीं किया जाता है।
Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT