Type Here to Get Search Results !

प्राथमिक शिक्षक गांवों से शहर में समायोजित होंगे, 14 वर्षों के बाद जल्द शुरू होगा समायोजन

Sir Ji Ki Pathshala

प्राथमिक शिक्षक गांवों से शहर में समायोजित होंगे, 14 वर्षों के बाद जल्द शुरू होगा समायोजन

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों के बेसिक शिक्षकों को शहरी क्षेत्रों में समायोजित किया जाएगा। सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की तैनाती से जुड़ा विवरण जल्द बेसिक शिक्षा निदेशालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समायोजन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रदेश में 14 वर्ष पूर्व 13 अप्रैल 2011 को शहरी क्षेत्रों में सहायक अध्यापकों के समायोजन के आदेश जारी किए गए थे, तब करीब 17 हजार शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में समायोजित किया गया था। तब से 60 से 70 हजार शिक्षक शहरी क्षेत्र में समायोजन के लिए इंतजार कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से दो प्रारूप में सूचनाएं मांगी गई हैं। पहले प्रारूप में नगर के विद्यालयों का ब्योरा, आठवीं तक को पढ़ाने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, प्राथमिक-उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापक, प्रधानाचार्य की जरूरत है, बताना होगा।

● गांवों में तैनात 70 हजार शिक्षक कर रहे इंतजार

● 14 वर्षों के बाद जल्द शुरू होगा समायोजन

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area