Type Here to Get Search Results !

अनसुलझे सवाल : इन पांच श्रेणी के बेसिक स्कूलों के शिक्षक आखिर कैसे भरेंगे TET के आवेदन फॉर्म?

Sir Ji Ki Pathshala

अनसुलझे सवाल : इन पांच श्रेणी के बेसिक स्कूलों के शिक्षक आखिर कैसे भरेंगे TET के आवेदन फॉर्म?

UPTET 2025

✍️ शिक्षक संदेश - 

इन पांच श्रेणी के बेसिक स्कूलों के शिक्षक आखिर कैसे भरेंगे TET के आवेदन फॉर्म?

  1. वर्ष 2000 से पूर्व बेसिक शिक्षक बनने हेतु शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट थी। टेट हेतु स्नातक होना अनिवार्य है। अतः दो वर्ष में टेट असम्भव, यह कोर्ट को बताया ही नहीं गया।
  2. कुछ साथियों द्वारा स्नातक किया भी गया किन्तु तब की मार्किंग और आज की मार्किंग में अन्तर है। और स्नातक 45% से कम है। टेट हेतु स्नातक में कम से कम 45% होना अनिवार्य है। अतः पुनः स्नातक पास करके फिर टेट पास करना दो वर्ष में असम्भव है, यह कोर्ट को बताया नहीं गया।
  3. कोर्ट के निर्णय के अनुसार B.Ed पास योग्यताधारी अब बेसिक शिक्षक नहीं हो सकते, किन्तु 1999 से कोर्ट निर्णय के पूर्व तक विशिष्ट BTC साथी नियुक्त हुए जिनमे कुछ अब भी टेट पास नहीं है। य़ह कोर्ट को नहीं बताया गया।
  4. मृतक आश्रित के रूप मे नियुक्त साथियों में कुछ साथी BTC ही नहीं है। वह सिर्फ प्रशिक्षण मुक्त हैं। बिना BTC के टेट हेतु आवेदन नहीं हो सकता। यह कोर्ट को नहीं बताया गया।
  5. D.P.Ed/B.P.Ed योग्यता धारी साथी भी हैं जो शायद टेट का आवेदन नहीं कर सकते! यह कोर्ट को नहीं बताया गया।

✍️अतः फैसले पर पुनर्विचार/केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है।

शिक्षक संदेश

Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad