Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

NMMSE 2026-27 : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 हेतु विज्ञप्ति जारी, आवेदन 27 अगस्त से।

Sir Ji Ki Pathshala

NMMSE 2026-27 : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 हेतु विज्ञप्ति जारी, आवेदन 27 अगस्त से।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 दिनांक 09 नवम्बर 2025 को प्रदेश के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाना है। इस परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 27 अगस्त 2025 से प्रारम्भ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 24 सितम्बर 2025 निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.entdata.co.in पर उपलब्ध है।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 में वे छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं।

  • जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 प्रतिशत की छूट है) अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। > ऐसे छात्र-छात्राएं जो सत्र 2025-26 में राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / स्थानीय निकाय ( परिषदीय) के विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत् हो। जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय, समाज कल्याण के अन्तर्गत विद्यालय एवं प्राइवेट विद्यालय (Private Schools) में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अर्ह नहीं हैं।
  • ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके अभिभावकों की आय सभी स्रोतो से रू0 350000.00 (रू० तीन लाख पचास हजार मात्र) से अधिक न हो।
  • इस परीक्षा हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।
  • आवेदन करते समय सभी अभ्यर्थियों को तहसीलदार / सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग चुनौतीग्रस्त श्रेणी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आरक्षण सम्बन्धी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि के पूर्व का निर्गत होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी के रूप में माना जायेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में परीक्षा से सम्बन्धित सभी सूचनाएं / निर्देश अंकित हैं।

(पी०एन० सिंह) निदेशक मनोविज्ञानशाला 

उ०प्र०, प्रयागराज 

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT