Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

अब पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार घर पर ही बनेगा।

Sir Ji Ki Pathshala

अब पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार घर पर ही बनेगा।

लखनऊ, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना और आसान होगा। अभी तक डाक विभाग हॉस्पिटल से जन्मे बच्चों का ब्योरा लेकर आधार कार्ड बना रहा था।

डाक विभाग की यह योजना फेल होती नजर आ रही है। ऐसी स्थिति में डाक विभाग अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मिलकर उनके क्षेत्र में जन्मे बच्चों का ब्यौरा एकत्र करेगा। इसी के जरिए डाक विभाग Doorstep सेवा के तहत आधार कार्ड डाक सेवक घर जाकर बनाएंगे।

लखनऊ मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर सचिन कुमार चौबे ने बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए डोरस्टेप सेवा शुरू की गई है। सीएमओ ऑफिस से आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का ब्यौरा लेकर टीम बनाएंगे। कार्यकत्रियों से उनके क्षेत्र में जन्मे बच्चों का पता लेकर डाक सेवक मोबाइल के जरिए बच्चे की फोटो खींचकर परिवार का ब्यौरा दर्ज करेगी। पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड की जरूरत को देखते हुए व्यवस्था और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT