Type Here to Get Search Results !

राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु साक्षात्कार 24 जुलाई से 11 अगस्त के बीच, प्रदेश भर के मात्र 208 अध्यापकों ने पुरस्कार के लिए किया है आवेदन

Sir Ji Ki Pathshala

राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु साक्षात्कार 24 जुलाई से 11 अगस्त के बीच, प्रदेश भर के मात्र 208 अध्यापकों ने पुरस्कार के लिए किया है आवेदन

बेसिक शिक्षा विभाग विभिन्न मापदंडों पर करेगा इनका मूल्यांकन

लखनऊ। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की चयन प्रक्रिया गति पकड़ रही है। इसके तहत जिला स्तर पर आए आवेदनों की जांच के बाद 208 शिक्षकों के आवेदन राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजे गए हैं। राज्य स्तरीय चयन समिति की ओर से इनका साक्षात्कार निदेशालय में 24 जुलाई 2025 से 11 अगस्त 2025 के मध्य किया जाएंगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के अनुसार प्रतिदिन छह-छह जिलों के शिक्षकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। जबकि दो दिन 13-13 जिलों के आवेदन करने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार राज्य स्तरीय समिति के सामने होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को पीपीटी PPT के माध्यम से सात मिनट में अपना प्रस्तुतिकरण करना होगा।

इसमें शिक्षकों को अपने बारे में मूल जानकारी के साथ ही राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या, कक्षा शिक्षण में प्रयोग की जाने वाली शिक्षक विधियों व नवाचार, आईसीटी व ऑडियो-वीडियो के प्रयोग की जानकारी देनी होगी। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार किए गए कार्य, सामुदायिक सहभागिता के लिए किए गए प्रयास, छात्र नामांकन के लिए किए गए प्रयास, वंचित समुदाय के बच्चों को जोड़ने के लिए किए गए प्रयास, विद्यालय प्रबंधन में उनकी सहभागिता आदि से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

24 जुलाई से 11 अगस्त 2025 के मध्य राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु होगा आवेदन करने वाले शिक्षकों का प्रस्तुतीकरण एवं साक्षात्कार, देखें जारी निर्देश और समय सारिणी