Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ होगी, TGT परीक्षा तिथि की घोषणा एक सप्ताह के अंदर, देखें प्रेस-विज्ञप्ति

Sir Ji Ki Pathshala 0

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ होगी, TGT परीक्षा तिथि की घोषणा एक सप्ताह के अंदर, देखें प्रेस-विज्ञप्ति

आयोग की बैठक दिनांक 24.07.2025 में निम्नवत् निर्णय लिये गये है:-

1. एक सप्ताह में विज्ञापन संख्या - 01 / 2022 प्रशिक्षित स्नातक (टी०जी०टी०) की परीक्षा तिथि घोषित की जायेगी।

2. विज्ञापन संख्या - 51 ( सहायक आचार्य) का मूल्यांकन सम्बन्धी कार्य दिनांक 28.07.2025 से आयोग द्वारा प्रारम्भ किया जायेगा ।

3. उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा अपने अधियाचन प्रारूपों को अनुमोदित करते हुये आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है तथा आयोग एवं सम्बन्धित विभाग तथा एन0आई0सी0 के मध्य ई-अधियाचन प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए दिनांक 25.07.2025 को पूर्वाहन 11:00 एक बैठक मा० अध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में आहूत की गयी है।

4. आयोग द्वारा सर्वसम्मति से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया।

डॉ शिव जी मालवीय) उपसचिव,
उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग,
'प्रयागराज 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad