Type Here to Get Search Results !

पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी की प्रकोप जारी! स्कूलों की छुट्टियों बढ़ाने हेतु शिक्षक संगठनों ने की बेसिक शिक्षामंत्री से मुलाकात

Sir Ji Ki Pathshala 0

पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी की प्रकोप जारी! स्कूलों की छुट्टियों बढ़ाने हेतु शिक्षक संगठनों ने की बेसिक शिक्षामंत्री से मुलाकात

यूपी में गर्मी का प्रचंड असर दिखाई दे रहा है. इस बीच 16 जून से स्कूलों खुल रहे हैं। ऐसे में प्रचंड गर्मी को देखते हुए अभिभावक भी चिंतित हैं। इस बीच शिक्षक संगठनों ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है।

देश के कई इलाकों में इन दिनों प्रचंंड गर्मी पड़ रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश यानी यूपी भी शामिल है। यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग होने लगी है. इस संबंध में शिक्षक संगठनों ने बीते दिनों बेसिक शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की है, जिसमें से इस संबंध का मांग पत्र शिक्षक संगठनों की तरफ से सौंपा गया है। साथ ही मुलाकात में शिक्षक संगठनों ने परिषदीय विद्यालयों में 15 के अलावा अन्य जिलों में भी शिक्षकों के तबादले का अवसर देने की मांग की है।

16 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल

यूपी के परिषदीय स्कूल गर्मी की छुट्टियों की वजह से इन दिनों बंद हैं, जो पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को खुल रहे हैं। इससे पूर्व गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। ऐसे में अभिभावकों के बीच भी बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंता है, जिसे देखते हुए शिक्षक संगठनों ने बेसिक शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि इस समय लू चल रही है, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरित असर डाल सकती है. इन परिस्थितियों में 16 जून से स्कूल खोलने का फैसला बच्चों पर भारी पड़ सकता है।

30 जून तक स्कूल बंद करने की मांग

बेसिक शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करने वाले शिक्षक संघ प प्रतिनिधिमंडल में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी भी शामिल थे। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा है, जिसमें परिषदीय स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने की मांग की है। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी आगे बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि इस समय पारा 45 डिग्री से अधिक चल रहा है। मसलन, भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है।

माना जा रहा है कि अगर तापमान में गिरावट नहीं होती है, तो योगी सरकार की तरफ से जल्द इस पर कोई आदेश जारी किया जा सकता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad