Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी, 30 करोड़ की लागत से तैयार होंगे सीएम कंपोजिट विद्यालय

Sir Ji Ki Pathshala

प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी, 30 करोड़ की लागत से तैयार होंगे सीएम कंपोजिट विद्यालय

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और समावेशी बनाने की दिशा में प्रदेश के 39 जिलों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं 10 अन्य जिलों में भी जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। शेष अन्य जिलों के लिए वित्तीय स्वीकृति व भूमि चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण होना है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 39 जिलों के विद्यालयों के निमार्ण कार्य का शिलान्यास किया था। इसके बाद यहां काम शुरू कर दिया गया है। वहीं इनके सभी जिलों में निर्माण के बाद दूसरे चरण में भी हर जिले में 1-1 मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। 

इन जनपदों में शुरू हुआ निर्माण कार्य

सीतापुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, बिजनौर, कानपुर देहात, महाराजगंज, अंबेडकरनगर, बुलंदशहर, खीरी, बलिया, हमीरपुर, औरैया, हरदोई, अमरोहा, चित्रकूट, ललितपुर, जालौन, चंदौली, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, इटावा, मैनपुरी, हापुड़, कौशांबी, मऊ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, गौतमबुद्धनगर, संतकबीरनगर, संभल, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, हाथरस, बदायूं, बहराइच, भदोही, बागपत।

इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ ही कौशल विकास, खेलकूद, सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में 30 स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी व कंप्यूटर लैब, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान होगा। इसके अतिरिक्त, इनमें कौशल विकास केंद्र और वर्कशॉप्स, शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, वाई-फाई की भी व्यवस्था होगी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT