Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

मानव संपदा पोर्टल संबंधी महत्वपूर्ण सूचना देखें

Sir Ji Ki Pathshala

मानव संपदा पोर्टल संबंधी महत्वपूर्ण सूचना देखें

मानव संपदा पोर्टल *www.ehrms.upsdc.gov.in* का सुरक्षा सर्टिफिकेट *समयावधि समाप्त (Expired)* हो गया है, जिससे साइट पर “*Unsafe*” चेतावनी दिख रही है।

जनपद में आये हुए अंतर्जनपदीय समस्त शिक्षकों की ID उनके ब्लॉक/विद्यालय में प्रदर्शित हो रही है। BSA कार्यालय स्तर पर कोई भी पेंडेंसी नही है। अगर विद्यालय में SHOW कर रही है तो तत्काल अटेंडेंस लॉक कर दें, नही कर रही हो तो BRC को कार्यभार भेजकर व सम्पर्क करके तुरन्त सही करवा के लॉक करें।

समय सीमा में जनपद या राज्य स्तर से कोई रियायत नही मिलेगी, वेतन पत्रावली 24 तारीख के बाद स्वीकार नही होगी अतः आज ही 23 को ब्लॉक पर वेतन पत्रावली भेजना सुनिश्चित करें। यदि एलपीसी व eSB सामान्य पायी गयी तो वेतन प्रक्रिया में नियमानुसार शामिल कर लिया जाएगा अन्यथा कमियां दूर कर अगले माह में शामिल किया जाएगा।

मध्यान्ह 12 बजे के बाद कोई भी नई ID आने पर ब्लॉक/विद्यालय पर आने की प्रतीक्षा न करें। हर हाल में अटेंडेंस आज ही लॉक कर दें।

शाम में पोर्टल और दयनीय स्थिति में आ जायेगा। तदनुसार ध्यान रखें।

-लेखा अनुभाग

सभी लोग बिना किसी ID की प्रतीक्षा किए अटेंडेंस लॉक कर दें बाद में ID आने पर वेतन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अतः website पर आने वाले Advanced बटन पर क्लिक करके Proceed(unsafe) पर क्लिक करें। वेबसाईट सामान्य रूप से चलने लगेगी।

ज्ञात हो उपस्थिति संबंधित स्कूल की लॉक होती है, किसी कार्मिक विशेष की नही, वेतन प्राप्ति के लिए लेखा कार्यालय से वेतन प्रोसेस/लॉक होने से पहले उसकी ID स्कूल में पोस्ट हो और एलपीसी एक्सेप्ट हो, ये जरूरी है। यदि लॉक करने के बाद ID और LPC आ जाती है तो वेतन प्रक्रिया अप्रभावित रहेगी I

बाक़ी स्कूल से अटेंडेंस लॉक करते समय id कहाँ है या किस स्थिति में कोई फर्क नही पड़ेगा।

समाधान हेतु कृपया निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

1. ब्राउज़र में मानव सम्पदा साइट खोलें।

2. *Advanced / एडवांस विकल्प* पर क्लिक करें।

3. नीचे दिख रहे लिंक *"Proceed to www.ehrms.upsdc.gov.in (unsafe)"* पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

🛠 सर्टिफिकेट रिन्यूअल की प्रक्रिया चल रही है, इसमें 1-2 दिन का समय लग सकता है। तब तक उपरोक्त प्रक्रिया से पोर्टल का उपयोग करें। 

धन्यवाद!

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT