Type Here to Get Search Results !

समग्र शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत समस्त शिक्षामित्रों का मानव संपदा पोर्टल पर सेवा विवरण / डाटा अद्यतन कराये जाने के सम्बन्ध में

Sir Ji Ki Pathshala

समग्र शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत समस्त शिक्षामित्रों का मानव संपदा पोर्टल पर सेवा विवरण / डाटा अद्यतन कराये जाने के सम्बन्ध में।

शिक्षकों के साथ ही जल्द शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को शिक्षामित्रों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। इसमें उनका नाम, पहली तैनाती वाले विद्यालय, कार्यरत विद्यालय, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी है। अगर इसमें किसी तरह की कोई कमी मिलती है तो बीएसए इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बीएसए इससे संबंधित एक प्रमाण पत्र भी देंगे।