Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

शिक्षा निदेशालय ने उपार्जित अवकाश को लेकर तस्वीर साफ की, राजकीय शिक्षकों को 27 दिन का उपार्जित अवकाश

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षा निदेशालय ने उपार्जित अवकाश को लेकर तस्वीर साफ की, राजकीय शिक्षकों को 27 दिन का उपार्जित अवकाश

प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक यदि विभागीय आदेशों का पालन करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में काम करते हैं तो उन्हें उपार्जित अवकाश नहीं मिलेगा। प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के कुल 27 दिन का उपार्जित अवकाश देय है। आईटीआई रोड अलीगढ़ के रविन्द्र कुमार पाल की ओर से 17 जुलाई 2023 को आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में शिक्षा निदेशालय ने उपार्जित अवकाश को लेकर तस्वीर साफ की है।

शिक्षा निदेशक की ओर से उप शिक्षा निदेशक (सेवाएं-1) ने तकरीबन पौने दो साल बाद 19 मई 2025 को आरटीआई का जवाब दिया है। इसमें उपार्जित अवकाश जोड़ने का फार्मूला भी दिया गया है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई प्रवक्ता या सहायक अध्यापक ग्रीष्मकालीन अवकाश में 21 दिन ड्यूटी करते हैं तो उन्हें 13 दिन का उपार्जित अवकाश मिलेगा। इसी प्रकार 15 दिन ड्यूटी करने पर नौ और दस दिन ड्यूटी करने पर छह दिन उपार्जित अवकाश मिलेगा। दरअसल राजकीय माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप के आदेश के बाद से ही शिक्षकों में उपार्जित अवकाश चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे समय में शिक्षा निदेशालय की ओर से आरटीआई में दिया गया जवाब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT